कुरुक्षेत्र NIT में छात्रा की मौत पर बवाल, छात्रों ने खोला मोर्चा, CBI जांच की मांग |

कुरुक्षेत्र NIT में छात्रा की मौत पर बवाल, छात्रों ने खोला मोर्चा, CBI जांच की मांग |

हरियाणा के National Institute of Technology Kurukshetra में एक छात्रा के सुसाइड के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बी-टेक की छात्रा की मौत से आक्रोशित स्टूडेंट्स देर रात कैंपस में इकट्ठा हो गए और “वी वांट जस्टिस” के नारे लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि प्रोफेसरों द्वारा मानसिक दबाव और धमकियों के कारण कैंपस में सुसाइड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले दो महीनों में यह चौथा मामला है, जबकि पहले भी तीन छात्रों की मौत के बाद बनी कमेटी कोई ठोस नतीजा नहीं दे सकी।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए संस्थान में भ्रष्टाचार और एक “लॉबी” पर गंभीर आरोप लगाए। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने कैंपस का मुख्य गेट बंद कर दिया और पुलिस को बुलाना पड़ा। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे कैंपस में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *