पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी आमिर हमजा पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, यह हमला एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर हुआ, जहां हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमले के पीछे किसका हाथ है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

Lashkar-e-Taiba के संस्थापक सदस्यों में शामिल आमिर हमजा का नाम कई आतंकी गतिविधियों से जुड़ा रहा है। वह संगठन के प्रचार और फंडिंग से जुड़े कामों में सक्रिय रहा है। हाल के महीनों में पाकिस्तान में आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे वहां सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।

