पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के Haripur जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हत्तर इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास गैस पाइपलाइन में हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। यह विस्फोट ग्रैंड ट्रंक रोड के नजदीक एक कारखाने के पास हुआ। धमाका इतना तेज था कि मौके पर ही भीषण आग लग गई, जो तेजी से आसपास के इलाकों में फैल गई। आग की चपेट

में एक मकान भी आ गया, जिससे नुकसान और बढ़ गया। Rescue 1122 के अधिकारियों के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। इस दौरान कम से कम चार महिलाओं और छह बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, हालांकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। प्रशासन के अनुसार, अधिकतर मौतें दम घुटने की वजह से हुई हैं। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।

