Manipur में बीती रात विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए, जब प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई। दरअसल, हाल ही में हुए एक विस्फोट में दो बच्चों की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। इसी के विरोध

में लोग सड़कों पर उतर आए थे। स्थिति उस समय बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव शुरू हो गया, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है।

