Income Tax Department ने टीएमसी नेता और रासबिहारी सीट से उम्मीदवार Debashis Kumar के घर और चुनाव कार्यालय पर छापेमारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित वित्तीय अनियमितताओं को

लेकर की जा रही है। टीम ने दोनों ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक छापेमारी को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं Trinamool Congress की ओर से भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। चुनाव के बीच हुई इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा सकता है।

