आज गुरुवार को कैमूर जिला के भभुआ शहर स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर जन सुराज के नए संगठन की घोषणा को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, पार्टी को नए सिरे से मजबूत बनाने पर हुई चर्चा, चुने गए नए नए पदाधिकारी,इस दौरान पटना से आए जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि, जन सुराज को नए संगठन की घोषणा को लेकर यह बैठक किया गया है, और अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा किया गया है, मुझे पुनः विश्वास है कि पूरे शाहाबाद क्षेत्र में कैमूर जिला एक बेहतर संगठन बनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने एनडीए की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस नीतीश कुमार के चेहरा दिखाकर बार

बार चुनाव जीता गया,वहीं 6 महिना में ही उस सरकार को गिरा दिया गया, और ऐसे व्यक्ति के हाथ में बिहार को सौंप दिया गया जो पहले से ही दागी किस्म का व्यक्ति है, उन्होंने सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह गृह मंत्री थे तब बिहार में रोज ही एक हत्या और एक बलात्कार जैसा घटनाएं घटती रही, और आज उसी व्यक्ति के हाथ में बिहार का बागडोर सौंप दिया गया है, जो कि नीतीश कुमार के साथ साफ गद्दारी किया गया है। आगे उन्होंने कहा कि जन सुराज शुरू से ही बिहार की जनता के विकास के लिए लड़ते आ रहा है, और जरूरत पड़ने पर आगे भी जन सुराज बिहार की जनता के लिए लड़ता रहेगा और बिहार की जनता को उसका हक दिलाता रहेगा।

