खबर कैमूर से है जहां घर से बाहर बिना हेलमेट के बाइक लेकर निकल रहे हैं तो जुर्माना देने के लिए हो जाएं सावधान, भभुआ शहर के राजेंद्र सरोवर के पास वाहन जांच के दौरान परिवहन विभाग ने बिना हेलमेट के दर्जनों वाहन चालकों से वसूला जुर्माना,हेलमेट का उपयोग करने का किया निर्देश, यह कार्रवाई कैमूर जिला परिवहन पदाधिकारी रवि रंजन के नेतृत्व में किया गया है। इसपर जानकारी देते हुए कैमूर जिला परिवहन पदाधिकारी रवि रंजन ने बताया कि कैमूर जिलाधिकारी के निर्देश पर सघन हेलमेट जांच अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें बिना हेलमेट के चल रहे बाइक चालकों से जुर्माना वसूला जा रहा है, यह संघन हेलमेट जांच पूरा

जिला में किया जा रहा है, जिसमें खास कर शहरी क्षेत्रों में किया जा रहा, जिसमें अभी तक बिना हेलमेट पहने दर्जनों वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिला के बाइक चालकों से अपील किया है कि सड़क सुरक्षा अधिनियम का पालन करें घर से निकलते समय हेलमेट जरूर पहने, ताकि हमारे द्वारा किया जा रहा जुर्माना से बच सकें, क्योंकि यह कार्रवाई आगे भी चलता रहेगा, जिला परिवहन पदाधिकारी ने अंडर एज वाहन चालकों के परिजनों से अपील किया है कि उनकी अभी उम्र नहीं है इसलिए उन्हें वाहन चलाने के लिए नहीं दे, ताकि सड़क दुर्घटना की गति को कम किया जा सके, अगर अंडर एज वाहन चालकों को बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़ा गया तो 25000 रुपए तक जुर्माना वसूला जाएगा।

