सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में धनबाद के मानस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष भी स्कूल ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को बरकरार रखा। विद्यालय के कई छात्रों ने उच्च अंक हासिल किए, जिसमें पुष्पम कुमार पांडेय ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वे उन चुनिंदा विद्यार्थियों में शामिल हैं, जिन्होंने 95% से

अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधन ने इस सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया। निदेशक राकेश कुमार, सह-संस्थापक सीमा सिन्हा और प्राचार्या रेखा उपाध्याय ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जहां उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बन गई है।

