आसनसोल के बाराबनी बाराबनी क्षेत्र अंतर्गत आंचड़ा गांव में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी अर्जित राय के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के साथ-साथ राज्य की वर्तमान तृणमूल सरकार पर तीखा हमला बोला। तृणमूल सरकार पर भ्रष्टाचार और खराब कानून-व्यवस्था के आरोप लगाए। उन्होंने बंगाल की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए “डबल

इंजन सरकार” की जरूरत बताई और राज्य के विकास व सुरक्षा के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।

