हजारीबाग में प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन, सांसद मनीष जायसवाल रहे मुख्य अतिथि हजारीबाग के पगमिल रोड स्थित कल्लू चौक में प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव शोरूम और राधिका इंटरप्राइजेज का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि

प्रेस्टीज कुकिंग उत्पादों के क्षेत्र में एक भरोसेमंद और टिकाऊ ब्रांड है, जिसका उपयोग ग्राहक निश्चिंत होकर कर सकते हैं। वहीं पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता ने भी कंपनी के उत्पादों की गुणवत्ता और किफायती कीमतों की सराहना की। शोरूम के संचालक कुलदीप मेहता और राधिका देवी ने बताया कि ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर के तहत कुकिंग उत्पादों पर आकर्षक छूट और पुराने सामान के बेहतर एक्सचेंज की सुविधा दी जा रही है। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे, जिन्होंने नए शोरूम के उद्घाटन पर खुशी जताई।

