हजारीबाग के पेलावल थाना क्षेत्र स्थित छड़वा डैम से एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पानी में शव तैरता देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ निवासी गुड्डू तिवारी के

रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक कटकमसांडी के कंचनपुर में अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था और बीते शाम से लापता था। परिजनों ने बताया कि पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है। शव पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। फिलहाल पुल…

