हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रथम समसत्र के विद्यार्थियों के स्वागत में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चतुर्थ समसत्र के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें विभाग के पांच पूर्व विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम में प्रो. एस बी चौधरी, प्रो. चंद्रेश्वर प्रसाद, प्रो. ईएन सिद्दीकी, डॉ. प्रशांत कुमार मिश्रा, डॉ. सुरेश चंद जैन

तथा शिक्षा शास्त्र विभाग की डॉ. अमिता कुमारी मौजूद रहीं। विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार ने नए छात्रों का स्वागत करते हुए विभाग की उपलब्धियों और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान छात्रों द्वारा शैक्षणिक भ्रमण में एकत्रित किए गए पादपों के संग्रह का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे अतिथियों ने सराहा। पूर्व विभागाध्यक्षों ने छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

