रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल भारत का दौरा करेंगे। वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आएंगे। ब्रिक्स सम्मेलन एक वार्षिक बैठक है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के शीर्ष नेता शामिल होते हैं। इसके साथ ही अब इस मंच में नए सदस्य देश भी जुड़ चुके हैं, जिससे इसकी वैश्विक अहमियत और बढ़ गई है। इस सम्मेलन के दौरान आर्थिक सहयोग, व्यापार, वैश्विक शासन और

भू-राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही सदस्य देश आपसी नीतियों के समन्वय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत सहयोग को लेकर रणनीति भी तैयार करेंगे। गौरतलब है कि ब्रिक्स मंच उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाकर उन्हें वैश्विक मुद्दों पर अपनी मजबूत और सामूहिक आवाज रखने का अवसर देता है। ऐसे में पुतिन का भारत दौरा और यह सम्मेलन वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

