राजधानी दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक पूरे सप्ताह आसमान साफ रहेगा, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आंकड़ों के अनुसार, आज 16 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 36 डिग्री से बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 21 से बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने की भी आशंका जताई गई है। आज यानी गुरुवार को मौसम पूरी तरह साफ और सूखा रहेगा। तेज धूप का अहसास होगा और

तापमान करीब 23 डिग्री के आसपास बना हुआ है। नमी का स्तर लगभग 34 प्रतिशत रहेगा, जबकि हवाएं करीब 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, शनिवार को 38 डिग्री और 19 से 20 अप्रैल तक यह 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। पूरे सप्ताह आसमान साफ रहने से धूप तेज होगी और गर्मी का असर और ज्यादा महसूस किया जाएगा।

