तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। गुरुवार को उन्होंने काले कपड़े पहनकर अपने आवास पर काला झंडा फहराया और बिल की प्रति जलाकर विरोध जताया। सीएम स्टालिन ने केंद्र सरकार पर दक्षिणी राज्यों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों की

राजनीतिक ताकत को कम करने की कोशिश की जा रही है। स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस आंदोलन को पूरे तमिलनाडु में फैलाने की अपील की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपने घरों के बाहर काले झंडे लगाने का आग्रह किया। वहीं, विपक्षी दल भी इस परिसीमन बिल का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटों पर असर पड़ेगा और संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचेगा।

