बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने नए मुख्यमंत्री Samrat Choudhary को शपथ ग्रहण के बाद बधाई दी, लेकिन इसके साथ ही तंज कसते हुए उन्हें “Selected CM” बताया। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सम्राट चौधरी ने “Elected मुख्यमंत्री” Nitish Kumar को हटाने की अपनी प्रतिज्ञा पूरी की है। साथ ही उन्होंने बिहार की मौजूदा स्थिति पर सवाल

उठाते हुए कहा कि 21 साल के एनडीए शासन के बावजूद राज्य शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून-व्यवस्था जैसे कई अहम क्षेत्रों में राष्ट्रीय औसत से पीछे है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद भी जताई कि नए मुख्यमंत्री राज्य के विकास, शांति और समृद्धि के लिए ठोस कदम उठाएंगे और बाहरी दबाव से ऊपर उठकर काम करेंगे। गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने हाल ही में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, जिससे राज्य की राजनीति में नया समीकरण बनता नजर आ रहा है।

