मलयालम मनोरंजन जगत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद अभिनेता और मॉडल शियास करीम विवादों में आ गए हैं। वायरल क्लिप में शियास करीम अपनी दोस्त और अभिनेत्री अनुमोल अनुकुट्टी के साथ एक निजी पार्टी में नजर आ रहे हैं। वीडियो में शियास करीम कथित तौर पर अनुमोल को बीफ खाने के लिए बार-बार कहते दिख रहे हैं, जबकि अभिनेत्री ने डाइटिंग का हवाला देते हुए इसे खाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बावजूद बातचीत जारी रहने पर माहौल असहज होता नजर आया और अनुमोल वहां से चली गईं। मामला तब और तूल पकड़ गया जब वीडियो में शियास करीम द्वारा कथित

तौर पर राजनीतिक टिप्पणी करते हुए अनुमोल से सवाल किया गया कि क्या वह भाजपा समर्थक हैं। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि कुछ यूजर्स ने इसे आपसी मजाक बताया है, लेकिन अधिकतर लोगों का कहना है कि किसी की व्यक्तिगत पसंद पर दबाव बनाना गलत है। फिलहाल इस पूरे विवाद पर दोनों कलाकारों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

