झारखंड के धनबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां केंदुआडीह क्षेत्र में धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर भू-धंसान की घटना से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद के मेयर संजीव सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। निरीक्षण के दौरान मेयर ने बीसीसीएल के क्षेत्रीय महाप्रबंधक के साथ घटनास्थल का दौरा किया और प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का विस्तृत आकलन किया। भू-धंसान से प्रभावित लोगों के विस्थापन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई और राहत एवं पुनर्वास की व्यवस्था पर विचार-विमर्श हुआ। मेयर ने राहत शिविर

का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने विस्थापित परिवारों के लिए उपलब्ध भोजन, पानी और आवासीय सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत शिविर में किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चिंता का माहौल है, वहीं प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने और पुनर्वास प्रक्रिया को तेज करने के प्रयास जारी हैं।

