हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण आज उपायुक्त Shashi Prakash Singh ने किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं और सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के टीकाकरण और उपस्थिति रिपोर्ट की जांच की। पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से वास्तविक उपस्थिति में गड़बड़ी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित महिला पर्यवेक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए गए। पेयजल समस्या की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने

गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता देने और खराब चापाकलों की तुरंत मरम्मती सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित निगरानी और “नीर चौपाल” कार्यक्रम को सक्रिय रूप से चलाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा धान अधिप्राप्ति, राशन वितरण, फसल बीमा और अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

