जामुड़िया में रसोई गैस की किल्लत से परेशान आम जनता आज सड़कों पर उतर आई। गैस सिलेंडर नहीं मिलने और कालाबाजारी के खिलाफ लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। मौके पर CPI(M) उम्मीदवार कॉमरेड मास्टर शब्बीर हुसैन भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे और जनता के साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार एक तरफ गैस की कोई कमी

न होने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत यह है कि आम लोगों को गैस उपलब्ध नहीं हो रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गैस की कालाबाजारी जोरों पर है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉमरेड शब्बीर हुसैन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

