पंजाब से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। यह हादसा फतेहगढ़ साहिब में बस्सी पठाना के मोरिंडा-चुन्नी रोड पर हिम्मतपुरा के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस आनंदपुर साहिब से बैसाखी के मौके पर मत्था टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी। हादसे में एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए

हैं। घायलों को फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना और रूपनगर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में बस में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

