इस वक्त की बड़ी खबर ओडिशा से सामने आ रही है, जहां एक सरकारी आदिवासी आवासीय स्कूल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। मयूरभंज जिले के काकाबन्धा आश्रम स्कूल में बासी खाना खाने के दो दिन बाद 100 से ज्यादा छात्र अचानक बीमार पड़ गए। छात्रों को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 5वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई।

फिलहाल 66 छात्रों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि बच्चों के खाने की गुणवत्ता में इतनी बड़ी लापरवाही आखिर कैसे हुई?

