आखिर ये हो क्या रहा है? जी हां ये लोकतंत्र है फिर भी जनता की आवाज क्यों नहीं सुनी जा रही है? क्यों जिला प्रशासन,राज्य सरकार, जनप्रतिनिधि सब के सब मौन हैं? आखिर कब बंद होगा शिक्षा के नाम पर लुट? कब तक होगा निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों का दोहन? क्या मिले हुए हैं सब के सब? आज दिनांक 15 अप्रैल दिन बुधवार को ,अभिभावक महासंघ ने एकदिवसीय धरना दिया_धरना मे झारखंड अभिभावक महासंघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने 06 घंटे का उपवास भी रखा निजी विद्यालयों द्वारा fc अवैध शुल्क वसूली एवं न्यायालय/न्यायाधिकरण के आदेशों की अवहेलना के विरुद्ध अभिभावकों ने धरना दिया_ धनबाद जिले में सभी कोटी के निजी विद्यालयों द्वारा लगातार की जा रही मनमानी के खिलाफ अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है_ जिले के अधिकांश निजी विद्यालयों द्वारा झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण के आदेशों का भी अवहेलना करते हुए विभिन्न प्रकार के शुल्कों में अनियमित एवं अत्यधिक वृद्धि की गई है_ विद्यालयों द्वारा “री-एडमिशन” के स्थान पर भिन्न-भिन्न नामों जैसे—एग्जामिनेशन शुल्क विकास शुल्क वार्षिक शुल्क लाइब्रेरी शुल्क खेलकूद शुल्क आदि के रूप में अभिभावकों से अवैध वसूली
जा रही है_

जो कि पूर्णतः नियमों के विरुद्ध है_ विभिन्न माननीय न्यायालय/न्यायाधिकरण के आदेशों की अवहेलना करते हुए—विद्यालय परिसर में ही पुस्तकों की खुलेआम बिक्री की जा रही है_अभिभावकों को चिन्हित दुकानों से किताब कॉपी एवं स्टेशनरी सामग्री खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है_यहां तक कि जूते मोजे एवं अन्य सामग्री भी निर्धारित दुकानों से ही खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है_ यह सभी कृत्य न केवल झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम, 2017 का उल्लंघन है_ बल्कि न्यायाधिकरण द्वारा पारित आदेश शिकायत वाद संख्या 01/2005_एक्जीक्यूशन केस 1/2005 तथा शिकायत वाद संख्या 8/2008 के निर्देशों की भी अवहेलना है इस संबंध में झारखण्ड अभिभावक महासंघ के द्वारा लगातार आग्रह एवं प्रतिवेदन साक्ष्य सहित जिला प्रशासन को सौंपा जा चुका है_ किंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है_ अभिभावक महासंघ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निजी विद्यालयों की शुल्क संरचना की तत्काल जांच कराई जाए_ अवैध शुल्क वसूली पर रोक लगाई जाए_जबरन किताब कॉपी एवं अन्य सामग्री खरीदने की बाध्यता को समाप्त किया जाए।दोषी विद्यालयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए_। छौ घंटे का पप्पू सिंह के उपवास को धनबाद ,झारखंड, ट्रांसजेंडर कल्याण #बोर्ड की सदस्य श्वेता किन्नर ने जूस पिलाकर तुड़वाया _ प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से

