स्पेस मिशन से जुड़ी एक बेहद भावुक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। NASA की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच जब आर्टेमिस II मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटीं… तो उनका स्वागत किसी इंसान ने नहीं, बल्कि उनके प्यारे डॉगी ‘सैडी’ ने किया। घर पहुंचते ही सैडी की खुशी देखने लायक थी… दरवाजे पर बेचैनी से इंतजार, फिर जैसे ही कोच सामने आईं—वो खुशी से उछल पड़ा, इधर-उधर दौड़ा और अपना पसंदीदा

खिलौना लेकर जैसे अपना प्यार जताने लगा। ये इमोशनल पल अब इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है… और एक बार फिर साबित कर रहा है—जानवरों की वफादारी सबसे खास होती है।

