मिडिल ईस्ट में तनाव अब और खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है। ईरान ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट के आसपास बारूदी सुरंगों का जाल बिछाया गया है, जिससे गुजरने वाले तेल और गैस से लदे जहाजों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के पास 5 से 6 हजार तक समुद्री माइंस मौजूद हैं, जिन्हें उसने अपनी रणनीतिक स्थिति का फायदा उठाते हुए तैयार किया है। इधर, अमेरिका ने भी सख्त रुख अपनाते हुए

नाकेबंदी का ऐलान कर दिया है। ईरान की ओर से टोल न देने वाले जहाजों को उड़ाने की धमकी ने हालात को और गंभीर बना दिया है। अब सवाल ये है—क्या होर्मुज स्ट्रेट एक बड़े टकराव का केंद्र बनने जा रहा है… या कूटनीति से हालात संभलेंगे।

