इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार का संदेश, नई सरकार को देंगे सहयोग |

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार का संदेश, नई सरकार को देंगे सहयोग |

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना त्यागपत्र सौंपा। इस दौरान नीतीश कुमार महज कुछ मिनट ही लोक भवन में रुके। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे।

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 से राज्य में एनडीए सरकार के तहत कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को मजबूती मिली है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और महिलाओं के सशक्तिकरण में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी कहा कि अब नई सरकार राज्य का कार्यभार संभालेगी और उन्हें पूरा सहयोग व मार्गदर्शन मिलता रहेगा। फिलहाल बिहार की राजनीति में नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *