बिहार की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में आयोजित विधायक दल की बैठक के बाद भाजपा नेता सम्राट चौधरी को बिहार विधानसभा में पार्टी का नया नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही उन्हें राज्य में नई सरकार की कमान सौंपे जाने की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया और केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में उनके नाम पर मुहर लगी। इस मौके पर केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह दिन भाजपा के लिए ऐतिहासिक है और कार्यकर्ताओं के लंबे संघर्ष का परिणाम है। सम्राट चौधरी ने नेतृत्व मिलने के बाद कहा कि यह उनके लिए सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि

जनता की सेवा का अवसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को विकास और सुशासन के नए शिखर पर ले जाने का संकल्प लिया। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस राजनीतिक बदलाव के बीच अपने संदेश में कहा कि नई सरकार को उनका समर्थन और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। बिहार की राजनीति में इस बदलाव को एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

