नीतीश कुमार के विधायक दल का नेता बनने के बाद एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विधायकों से सम्राट चौधरी के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाने का आग्रह किया। नीतीश

कुमार के इस कदम के बाद वहां मौजूद सभी नेताओं ने खड़े होकर तालियों से सम्राट चौधरी का स्वागत किया। इस घटना को राजनीतिक सौहार्द और सहयोग का संदेश माना जा रहा है, जो नई सरकार के गठन के बीच खासा चर्चा में है।

