कड़कड़ाती ठंड हो या भारी बारिश, खेतों में दिन-रात मेहनत करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। शिवराज सिंह चौहान की पहल पर ‘किसान मित्र छड़ी’ नामक आधुनिक डिवाइस लॉन्च की गई है। यह छड़ी 100 मीटर के दायरे में सांप और अन्य जहरीले जीवों का पता लगाकर वाइब्रेशन के जरिए किसान को अलर्ट करती है। इसे जमीन पर रखकर बटन दबाते ही यह सक्रिय हो जाती है। इसमें सोलर टॉर्च भी लगी है, जिससे

रात में काम करना आसान होगा। भारत में हर साल लाखों लोग सांप के काटने का शिकार होते हैं, ऐसे में यह डिवाइस किसानों के लिए सुरक्षा कवच साबित हो सकती है। यह तकनीक कृषि क्षेत्र में सुरक्षा और आधुनिकता की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

