हजारीबाग के चुरचू प्रखंड में आस्था और संस्कृति से जुड़ा एक भव्य आयोजन देखने को मिला। Manish Jaiswal बासाडीह गांव पहुंचे, जहां उन्होंने दुर्गा मंडप और हनुमान मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि मंदिर केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था का जीवंत प्रतीक होते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए इन धार्मिक स्थलों को सुरक्षित और सशक्त बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। सांसद ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में

रखते हुए चौदह माइल से बासाडीह तक सड़क निर्माण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिससे पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

