नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर अब करीब 6 घंटे से घटकर ढाई घंटे रह गया है। इस परियोजना से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री

मोदी ने कहा कि सड़कें, एक्सप्रेसवे और परिवहन के अन्य साधन देश की “भाग्य-रेखाएं” हैं, जो विकास को नई दिशा देते हैं। उन्होंने इस परियोजना को विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया।

