झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डाo इरफान अंसारी ने पाकुड़ परिसदन में NEWZ INDIA 24 से विशेष बात की। स्वास्थ्य मंत्री ने एक सवाल के ज़बाब में कहा कि वे हर मुद्दे पर मुखर व ईमानदार हैं इसलिए विपक्ष ख़ासकर भाजपा को पेट में दर्द हो रहा है एवं सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए उन पर अनावश्यक व तर्कहीन विडियो डालता है। उन्होंने कहा कि वे इस देश के पहले स्वास्थ्य मंत्री हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में आठ

मेडिकल कॉलेज का निर्माण करवाया। पाकुड़ पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री से जब यहां के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि उनको कुछ समय दिया जाए, निश्चित तौर पर वो हर कमी को दूर करेंगे।

