श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। अमरनाथ यात्रा 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अनुसार, इस साल की पवित्र यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के दिन इसका समापन होगा। इस बार अमरनाथ यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू

होगी, जिसके बाद भक्त अपनी यात्रा की तैयारी शुरू कर सकेंगे। हर साल की तरह इस बार भी यात्रा को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए जाने की तैयारी है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म की सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक मानी जाती है, और हर साल लाखों लोग बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। फिलहाल श्रद्धालुओं में इस घोषणा के बाद खासा उत्साह देखने को मिल रहा है l

