मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व में अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री नाकाबंदी शुरू कर दी है। ट्रम्प ने साफ चेतावनी दी है कि अगर कोई भी ईरानी जहाज इस नाकाबंदी के पास आता है, तो उसे तुरंत खत्म कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि वही रणनीति अपनाई जाएगी, जो समुद्र में ड्रग तस्करों के खिलाफ इस्तेमाल होती है—यानी तेज और सख्त कार्रवाई। इस फैसले के

तहत अब होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले हर जहाज की जांच की जाएगी। खास तौर पर उन जहाजों पर नजर रखी जाएगी, जिन्होंने ईरान को टोल दिया है। ट्रम्प ने यह भी कहा है कि जो जहाज ईरान को गैरकानूनी भुगतान करेंगे, उन्हें सुरक्षित रास्ता नहीं मिलेगा। इस कदम को ईरान की आर्थिक ताकत को कमजोर करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। अब सवाल ये है कि क्या इस सख्ती से मिडिल ईस्ट में हालात और बिगड़ेंगे… या फिर कोई नया टकराव सामने आएगा। दुनिया की नजरें इस वक्त होर्मुज स्ट्रेट पर टिकी हुई हैं।

