राजगंज में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना सरायदाहा के पास हुई, जहां अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क किनारे खेत में पलट गया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय संतोष केवट के रूप में हुई है, जो बिशुनपुर पंचायत के बोनासिंघा गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह रात में बालू खाली कर घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी

मौके पर ही मौत हो गई। इंजन की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

