देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने अपने शेयरधारकों को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यानी निवेशकों को हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेगा। एलआईसी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि यह बोनस इश्यू 31 दिसंबर 2025 तक की संचित

निधि से 6,325 करोड़ रुपये के पूंजीकरण के जरिए किया जाएगा। इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 10 रुपये का एक बोनस शेयर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, यह कदम आगे चलकर सरकार की हिस्सेदारी बिक्री यानी OFS का रास्ता भी साफ कर सकता है। फिलहाल सरकार के पास एलआईसी में 96.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, बाजार में गिरावट के बावजूद एलआईसी के शेयर बढ़त के साथ 804.25 रुपये पर बंद हुए।

