योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित जन भवन में आधुनिक, सुसज्जित मॉडल सेकेंडरी स्कूल के नए भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान ‘हमारा जन भवन’ पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। इस मॉडल स्कूल को माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के शिक्षा क्षेत्र में किए गए नवाचारों और प्रयासों

की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल शिक्षा को नई दिशा दे रही है। साथ ही उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

