उत्तर प्रदेश में श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह नया आदेश 1 अप्रैल से लागू माना जाएगा। सरकार के अनुसार, नोएडा और गाजियाबाद में अकुशल मजदूरों का वेतन 11,313 से बढ़ाकर 13,690 रुपये, अर्धकुशल का 15,059 रुपये और कुशल श्रमिकों का 16,868 रुपये कर दिया गया है। वहीं नगर निगम वाले जिलों में भी मजदूरी बढ़ाई गई है, जबकि अन्य जिलों

में भी श्रेणी के अनुसार वेतन में वृद्धि की गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 20 हजार रुपये न्यूनतम वेतन की खबर पूरी तरह अफवाह है। फिलहाल केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर ‘फ्लोर वेज’ तय करने की प्रक्रिया में है। इस फैसले से लाखों श्रमिकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

