सदर प्रखंड के संग्रामपुर गाँव में आयोजित जनसभा को एनडीए पूर्व प्रत्याशी अज़हर इस्लाम ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए अज़हर ने समाज से हर उस मुद्दे को उठाया, जो पिछले बीस-तीस वर्षों से अधूरा पड़ा है। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याएँ रखीं। पानी, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं की कमी आज भी लोगों को परेशान कर रही है।

अज़हर ने कहा कि इस पंचायत में पानी की समस्या के कारण पिछले बीस वर्षों से हालात ऐसे हैं कि लोग अपनी बेटी बहन की शादी तक इस गाँव में करने से कतराते हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा निजी स्तर से बोरिंग करवाया है, बहुत जल्द दूसरा बोरिंग भी उनके द्वारा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर मुझे जनता ने सेवा अवसर दिया, तो उनकी पहली प्राथमिकता शिक्षा होगी।

