बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है, जहां कुछ ही घंटों में राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक के बाद पद से इस्तीफा देंगे। इसके बाद नए नेता के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। दोपहर 3 बजे भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है, जबकि शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक में औपचारिक ऐलान

होगा। इस बीच, नए डिप्टी सीएम को लेकर भी सियासी हलचल तेज है। निशांत कुमार के उपमुख्यमंत्री बनने की चर्चा जोरों पर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार केवल एक ही डिप्टी सीएम हो सकता है। वहीं, नई सरकार में कुछ नए चेहरों की एंट्री और ‘नॉन-परफॉर्मिंग’ मंत्रियों की छुट्टी की भी संभावना जताई जा रही है।

