फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, हजारीबाग द्वारा जिला स्तरीय एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक 13 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे जिला परिषद भवन, सर्किट हाउस में होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदु प्रसाद और महासचिव सुनील कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी,

प्रखंड अध्यक्ष और सचिव की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधि—चौपारण, बरही, बरकठा, पदमा, इचाक, बिष्णुगढ़, टाटी झरिया, दारू, सदर, चुरचू, डाड़ी, बड़कागांव, केरेडारी, कटकमदाग, कटकमसांडी सहित शहरी क्षेत्र के सदस्य शामिल होंगे। बैठक के दौरान संगठन से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

