विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोंसले के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार ने की, जिसमें प्राध्यापक, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ की गई। इस दौरान वक्ताओं ने आशा भोंसले के संगीत योगदान और उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश

डाला। डॉ. अनुज कुमार ने उनके सदाबहार गीतों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं अन्य वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में छात्रों ने भी अपने विचार रखे और अंत में सभी ने महान गायिका को नमन करते हुए उनके योगदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।

