हजारीबाग में हजारीबाग यूथ विंग ने महा रक्तदान शिविर आयोजित कर मानवता की मिसाल पेश की। लक्ष्मी सिनेमा हॉल में आयोजित इस शिविर में 325 यूनिट रक्त संग्रह कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। शिविर में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिसमें युवाओं के साथ महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। रेड क्रॉस सोसाइटी और सदर अस्पताल की टीम ने रक्त संग्रह किया, वहीं पुलिस जवानों और

एनसीसी कैडेट्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद मनीष जायसवाल ने किया, जबकि सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। सांसद ने इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया। आयोजकों ने कहा कि यह 325 यूनिट रक्त, 325 जीवन बचाने की उम्मीद है।

