धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र की बरोरा बस्ती में अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का आरोप है कि बस्ती के नीचे इनकलाइन खदान में पिलर काटकर अवैध माइनिंग की जा रही है, जिससे जमीन कमजोर हो गई है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने टांडा बस्ती जैसी त्रासदी की आशंका जताते हुए कोलियरी का काम बंद करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी

बीसीसीएल प्रबंधन को अवैध मुहानों को बंद करने और सुरक्षा उपाय करने की मांग की थी, लेकिन आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। आंदोलन की सूचना मिलते ही बीसीसीएल अधिकारी मौके पर पहुंचे और अवैध मुहानों का निरीक्षण किया। प्रबंधन द्वारा उन्हें भरने और सुरक्षित करने का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। हालांकि, लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि लापरवाही जारी रही तो वे फिर से आंदोलन करेंगे।

