चुनाव ड्यूटी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए Indo-Tibetan Border Police और स्थानीय पुलिस ने पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर क्षेत्र में एक वाहन से ₹9.88 लाख नकद बरामद किया है। यह कार्रवाई आईटीबीपी की एडहॉक-638 बटालियन द्वारा हटुगंज मोड़ पर नियमित चेकिंग के दौरान की गई।

संदेह के आधार पर वाहन को रोका गया, जहां तलाशी में भारी मात्रा में नकदी मिली। बरामद रकम को चुनाव से जुड़ी संभावित गड़बड़ी के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और नकदी के स्रोत व उपयोग का पता लगाया जा रहा है। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

