हजारीबाग में पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कटकमदाग और कटकमसांडी प्रखंड के दो शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। सबसे पहले वे पसाई गांव पहुंचे, जहां हाल ही में राजेश साव की हत्या हुई थी। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। इसके बाद मुन्ना सिंह

कटकमसांडी प्रखंड के गद्दोखर पंचायत पहुंचे, जहां कांग्रेस नेता गुलाम सबीर उर्फ बबलू अंसारी की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुन्ना सिंह ने दोनों घटनाओं पर गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की।

