हजारीबाग नगर निगम के महापौर अरविंद राणा ने अपने कार्यकाल के एक माह पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता कर उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी। नगर निगम कार्यालय में आयोजित इस प्रेस वार्ता में महापौर ने बताया कि बीते एक महीने में शहर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने नाली, सड़क, तालाब और जलापूर्ति जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके

साथ ही हजारीबाग के सुंदरीकरण को लेकर किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई। महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता में है। इस मौके पर कई वार्ड पार्षद और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

