रानीगंज।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही रानीगंज क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और दलों के बीच समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। रानीगंज मे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब इन दलों से जुड़े करीब 300 युवाओं ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी। यह कार्यक्रम रानीगंज के राजबाड़ी के समीप एक निजी होटल में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व तृणमूल कांग्रेस के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कालो बरण मंडल और जिला युवा अध्यक्ष पार्थो देवासी ने किया। कार्यक्रम के दौरान कालो बरण

मंडल ने नवागंतुक युवाओं को पार्टी का झंडा थमाकर औपचारिक रूप से उनका स्वागत किया। इस मौके पर शहर तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ज्योति सिंह,उपाध्यक्ष वापी चक्रवर्ती सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तृणमूल कांग्रेस नेताओं इसे पार्टी के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का संकेत बताया। इसके साथ नेताओं ने विकास, रोजगार और युवाओं की भागीदारी को प्राथमिकता देने की बात कही। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस दल-बदल से क्षेत्र में तृणमूल की स्थिति और मजबूत हुई है।

