हजारीबाग में नारी शक्ति का प्रदर्शन, हजारों महिलाओं की पदयात्रा |

हजारीबाग में नारी शक्ति का प्रदर्शन, हजारों महिलाओं की पदयात्रा |

हजारीबाग में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित इस विशाल पदयात्रा को सांसद मनीष जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद सेवा कार्यालय से शुरू हुई यह पदयात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई टाउन हॉल पहुंची, जहां नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया।

हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लिए हजारों महिलाओं ने इसमें भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर मनीष जायसवाल ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें नीति-निर्माण में भागीदारी का अवसर देगा। उन्होंने इसे विकसित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और युगांतकारी कदम बताया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *