रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पार्थ घोष के समर्थन में अंडाल के खांदरा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए देश के गृह मंत्री अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी पार्थ घोष को भारी मतों से

विजयी बनाने की अपील की, ताकि क्षेत्र में विकास और सुशासन सुनिश्चित किया जा सके। सभा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित रहे, जिससे क्षेत्र में चुनावी माहौल और अधिक गर्म हो गया है।

